ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ के बैकुंडधाम विद्युत शवदाह गृह में दो शवदाह प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं, जिनमें से एक प्लेटफॉर्म वर्तमान में पूरी तरह कार्यरत है। दूसरे प्लेटफॉर्म पर आवश्यक मैंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार यह कार्य सोमवार तक पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके बाद दोनों प्लेटफॉर्म पूरी क्षमता से संचालित होंगे।
*नगर आयुक्त ने किया था स्थल का निरीक्षण*
नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने बुधवार को स्वयं बैकुंडधाम का दौरा कर विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि एक प्लेटफॉर्म पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है, जबकि दूसरे प्लेटफॉर्म पर मरम्मत और रखरखाव का कार्य जारी है। नगर आयुक्त ने मौके पर अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे।
*सोमवार तक शुरू होगा दूसरा प्लेटफॉर्म*
चीफ इंजीनियर (आरआर) श्री मनोज कुमार प्रभात ने जानकारी दी कि विद्युत शवदाह गृह के दूसरे प्लेटफॉर्म की मेंटेनेंस प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि सोमवार तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और इसके बाद दूसरे प्लेटफॉर्म से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पुनः सामान्य रूप से संचालित होगी।
*सेवाएं बाधित नहीं, एक प्लेटफॉर्म से हो रही शवदाह प्रक्रिया*
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि एक प्लेटफॉर्म कार्यरत होने के कारण विद्युत शवदाह गृह की सेवाएं किसी भी प्रकार से बाधित नहीं हुई हैं। अंतिम संस्कार की सभी प्रक्रियाएं विधिपूर्वक जारी हैं और आमजन को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।
*भविष्य के लिए सुनिश्चित किया जा रहा है समय पर रखरखाव*
नगर निगम लखनऊ द्वारा बताया गया कि शवदाह गृहों की तकनीकी सुचारुता बनाए रखने के लिए समय-समय पर मैंटेनेंस आवश्यक होता है। भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित रखरखाव किया जाएगा ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से चलती रहे।