अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी पर कानपुर में संगोष्ठी, एमएलसी मुकेश शर्मा रहे मुख्य अतिथि

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

आज पुण्यशलोक अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत जिला संगोष्ठी का आयोजन कानपुर उत्तर में किया गया, जिसमें माननीय सदस्य विधान परिषद् मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अपने संबोधन में मुकेश शर्मा ने कहा: राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी का शासन तीस वर्षों तक चला। यह एक ऐसे काल के रूप में प्रसिद्ध है, जिसके दौरान एक उत्तम व्यवस्था और अच्छी सरकार बनी तथा लोगों को समृद्धि प्राप्त हुई। वे एक बहुत ही योग्य शासक और प्रबंधक थीं, जिन्हें अपने जीवनकाल में बहुत सम्मान प्राप्त हुआ। उनकी मृत्यु के बाद, कृतज्ञ लोगों द्वारा उन्हें एक संत के रूप में माना गया।”

मुकेश शर्मा ने आगे कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर न केवल मालवा साम्राज्य की प्रजापालक रानी थीं, बल्कि भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में गिनी जाती हैं। 18वीं शताब्दी में धर्म, शिक्षा, जनकल्याण और औद्योगीकरण के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान ने उन्हें युग निर्माता बना दिया।

यह आयोजन महान महिला शासिका के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज में नारी सशक्तिकरण, शिक्षा और जनकल्याण के संदेश को व्यापक रूप से फैलाने की दिशा में एक सशक्त पहल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *