ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
बेटे के जन्म पर घर में मनाया जा रहा था जश्न
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के चितवनियां गांव का मामला
शिवगढ़,रायबरेली। पुत्र होने की खुशी मना रहे परिवार की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गई, जश्न के बीच हृदय विदारक हादसे में पिता की मौत से घर में गाए जा रहे मंगल गीतों,सोहर गीतों की जगह चीख पुकार मच गई, परिजनों के करुण क्रंदन से समूचा कराह उठा। मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के चितवनियां गांव का है जहां के रहने वाले 26 वर्षीय संदीप कुमार साहू पुत्र रामविलास साहू जिनकी पत्नी पूजा ने 20 मई दिन मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में बगैर ऑपरेशन के पहले बेटे को जन्म दिया दिया था। 21 मई दिन बुधवार को पत्नी और नवजात बेटे के अस्पताल से वापस घर आने पर शाम को घर में जश्न का माहौल था, परिवार के साथ ही रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग मौजूद थे। पिता संदीप ने पुत्र होने की खुशी में खूब गोले दगवाए, मिठाइयां बटवाई, महिलाएं सोहर गीत गा रही थी, पूरा परिवार खुशी से आनंदित था। भोजन आदि के बाद लगभग सारे काम निपटाने के बाद संदीप जैसे ही बाथरूम में टुल्लू मशीन चलाकर हाथ पैर धुलने लगा टुल्लू मशीन में करंट उतर आई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के करुण क्रदन एवं चीख पुकार से समूचा गांव कराह उठा, इस हृदय विदारक हादसे की खब़र सुनकर हर किसी का दिल द्रवित हो उठा। 22 मई दिन गुरुवार को बगैर पीएम कराए जिसका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान बेटे के शव पर सिर रखकर फफकते परिजनों को देख हर किसी की आंखें भर आई। जिसकी अंतिम दर्शन यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवगढ़ थाना प्रभारी विन्ध्य विनय ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।
2 भाई, 2 बहनों में सबसे बड़ा था संदीप
मृतक संदीप कुमार साहू 2 भाई,2 बहनों में सबसे बड़ा था जो दिल्ली में मसाला फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करके परिवार का सहयोग कर रहा था। जिसकी मौत से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। संदीप की मौत से पिता रामविलास साहू, मां सुनीता साहू, पत्नी पूजा साहू, छोटे भाई सनी साहू, छोटी बहन पिंकी साहू, रिंकी साहू करो रोकर बुराहाल है।