ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ: नगर निगम द्वारा माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के निर्देश एवं नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी के आदेश पर शुक्रवार को शहर के विभिन्न जोनों में व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक मार्गों एवं स्थानों को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराना था।
*जोन-5 में सघन अभियान*
जोन-5 क्षेत्र में एयरपोर्ट नादरगंज चौराहे से दरोगा खेड़ा पटरी तक और सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र, चारबाग लोको चौकी से नथ्था चौराहे तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान 5 ठेले, 2 काउंटर हटाए गए, साथ ही 1 सिलेंडर, 1 लकड़ी की बेंच और 1 लोहे की बेंच जब्त की गई। अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। यह अभियान जोनल अधिकारी श्री नन्दकिशोर के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षकगण व प्रवर्तन दल तथा पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
*जोन-6 में 15 ठेले हटाए, जुर्माना भी वसूला गया*
टिकैत राय तालाब से बुलाकी अड्डा चौराहे तक चलाए गए अभियान में 15 ठेले, 11 अस्थाई दुकानें हटाई गईं। इसके अतिरिक्त 5 सिलेंडर, 1 लोहे की सीढ़ी, टेंट का पाइप, लकड़ी की मेज और अन्य सामग्री जब्त की गई। अतिक्रमणकर्ताओं से ₹2000 का जुर्माना भी वसूला गया। क्षेत्रीय थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। कार्यवाही का नेतृत्व जोनल अधिकारी श्री मनोज यादव ने किया, जिसमें कर अधीक्षक श्री विजय शंकर व अन्य अधिकारी शामिल रहे।
*जोन-7 में इन्दिरा नगर में कार्रवाई*
इन्दिरा नगर सेक्टर-17 सब्जी मंडी और कंचना बिहारी मार्ग के आसपास क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया। कार्यवाही के दौरान 1 लोहे की मेज, 2 तराजू जब्त किए गए, जबकि 7 ठेले, 3 ठेलिया, 2 गुमटी और 2 लोहे के काउंटर हटाए गए। पुनः अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई। जोनल अधिकारी श्री आकाश कुमार के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री राम अचल, ई.टी.एफ. व टीम 296 की उपस्थिति में यह कार्यवाही की गई।
नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से नागरिकों में व्यवस्था और स्वच्छता के प्रति विश्वास बढ़ा है। नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।