मंडल पदाधिकारी सम्मेलन : डॉ. राजेश्वर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जागृत किया राष्ट्रवाद का नवस्वर

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

डॉ. राजेश्वर सिंह: भाजपा कार्यकर्ता बनें राष्ट्रवाद के सजग सिपाही

लखनऊ सरोजनीनगर में शनिवार को सम्पन्न मंडल पदाधिकारी सम्मेलन में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने राष्ट्रवाद की नई चेतना को जागृत किया। छह मंडलों में सम्पन्न इन कार्यशालाओं में 1500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, और सभी ने “राष्ट्र सर्वोपरि” की भावना के साथ राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।

*भाजपा ही एकमात्र पार्टी जो राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर चलती है*
डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्पष्ट किया कि आज भारत को ऐसी सरकार चाहिए जो जनसंख्या असंतुलन, अवैध धर्मांतरण, अवैध घुसपैठ जैसे मुद्दों पर स्पष्ट और कड़ा स्टैंड ले सके। यह केवल भाजपा ही कर सकती है। यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करना, डिजिटल युद्ध के प्रति तैयार रहना, वामपंथी-इस्लामी गठजोड़ का मुकाबला करना—इन सभी के लिए एक मजबूत पार्टी और मजबूत सरकार की आवश्यकता है।

*डॉ. सिंह का आह्वान: “युवाओं को बनना होगा डिजिटल योद्धा”*
उन्होंने कहा कि आज का युग केवल बंदूक और बम का नहीं, बल्कि सर्वर और सिग्नल का युद्ध है। आने वाले वर्षों में मानसिक और मनोवैज्ञानिक युद्ध होंगे, जहाँ युवाओं के मन, सोशल मीडिया, डेटा, और भावनाओं को हथियार बनाया जाएगा। यह युद्ध जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर समाज को विभाजित कर सकता है—इसलिए कार्यकर्ताओं और युवाओं को आत्म-सजग, आत्मनिर्भर और साइबर सशस्त्र होना पड़ेगा।

*Silent Warfare: भारत की नई सुरक्षा चुनौती*
डॉ. सिंह ने बताया कि “Silent Warfare” अब सबसे खतरनाक चुनौती है। 2023 में वैश्विक साइबर अपराधों से 10.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। भारत में 2022 में 13 लाख साइबर अपराध दर्ज हुए। प्रति माह औसतन 15 लाख साइबर हमले होते हैं। 2020 में चीन समर्थित हैकर्स ने मुंबई पावर ग्रिड पर हमला किया। 2022 में AIIMS दिल्ली का डेटा लीक हुआ, जिसमें 4 करोड़ मरीजों का रिकॉर्ड चोरी हुआ।

*सरोजनीनगर: अब रक्षा और विज्ञान का शक्ति केंद्र*
ब्रह्मोस मिसाइल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन सरोजनीनगर को सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण बना रहा है। PTC इंडस्ट्रीज़ द्वारा 300 करोड़ के निवेश से रक्षा निर्माण बढ़ेगा। फॉरेंसिक संस्थान, आपदा प्रबंधन केंद्र, नेवल वॉर म्यूजियम, और 10,000 क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर सरोजनीनगर को राष्ट्रस्तरीय पहचान दे रहे हैं। EFLU (English & Foreign Languages University) का नया परिसर युवाओं को वैश्विक शिक्षा देगा।

*लखनऊ बना आर्थिक ऊर्जा का इंजन*
2400 बसें प्रति वर्ष अशोक लेलैंड फैक्ट्री से बनेंगी। 1,800 युवाओं को मिलेगा रोजगार। लखनऊ राज्य की जीडीपी में 4% का योगदान दे रहा है। एजुकेशन, वेलनेस, IT और मैनेजमेंट सिटीज़ की 4 टाउनशिप विकसित हो रही हैं।

*भाजपा ही भविष्य की चुनौतियों का समाधान है*
डॉ. सिंह ने कहा: “विपक्ष की राजनीति भारत को रोकना चाहती है, भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाना चाहती है।
हमारी विचारधारा है राष्ट्र पहले, अन्त्योदय अंतिम लक्ष्य। केवल भाजपा कार्यकर्ता ही इस विचारधारा के सच्चे संवाहक बन सकते हैं।”

*सम्मेलन में बच्चों का सम्मान, प्रेरणा की नई परंपरा*
सम्मेलन में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया: कृष्णा द्विवेदी (92%), अनिमेष पाण्डेय (92%), अंश सिंह (88%) इन सभी को लैपटॉप भेंटकर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में प्रमुख भाजपा नेता रहे उपस्थित
सम्मेलन में महानगर विधानसभा प्रभारी उमेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री श्याम मोहन गुप्ता, मंडल महामंत्री नीरज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजकपूर वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी, रमा शंकर त्रिपाठी, आर.पी. सिंह, गंगाराम भारती, गंगा राम अंबेडकर, भगवान शंकर त्रिवेदी, अवधेश बाजपेयी, शैलेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह,पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, हिमांशु अंबेडकर, के एन सिंह, विमल तिवारी, कमलेश सिंह, अमित वर्मा, नितेश बासड़े, आंनद शुक्ला, विमल सिंह, राजकुमारी, रमेश शर्मा, सुनील शर्मा, सुनीता लांबा, कार्तिकेय दीक्षित, मंजुलता सोनी, दीपा त्रिवेदी, शिखर त्रिवेदी, नीता दीक्षित, राहुल मिश्रा, अमरीश मौर्या, राजू रावत, करुणा सारस्वत, रंजना मिश्रा एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *