ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के ओसाह स्थित राजकीय बालिका हाईस्कूल ओसाह में आयोजित समर कैंप में रविवार को शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डा.प्रेम शरन के नेतृत्व में विद्यालय पहुंची स्वास्थ्य टीम ने बच्चों को लाइफ सपोर्ट, सीपीआर, आकस्मिक एवं प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। सीएचसी अधीक्षक डा.प्रेमशरन ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य की प्रति जागरूक करते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में हमें पेड़ों की उपयोगिता अधिक महसूस होती है। पेड़ों की कमी से लगातार पर्यावरण असंतुलन बढ़ने के साथ ही इसका हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के संकटकाल में उत्पन्न हुए ऑक्सीजन संकट ने पूरे देश को ऑक्सीजन का महत्व बता दिया था। जिससे सबक लेकर अपने आस-पास अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें जिससे भविष्य में ऑक्सीजन संकट जैसी समस्या उत्पन्न ना हो, जिसमें सभी की सहभागिता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ अपने जीवन काल में हजारों ऑक्सीजन सिलेंडर के बराबर बगैर किसी भेदभाव के ऑक्सीजन देता है। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सीएचसी डॉ प्रेम शरन और जय राम यादव विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ.वंदना राय शिक्षिका आराधना त्रिवेदी, मनसा पाण्डेय तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।