पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर में आयोजित हुआ पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरोजनीनगर भाजपा द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य अहिल्याबाई होलकर जी के सेवा, न्याय और सशक्तिकरण के सिद्धांतों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समाज तक पहुँचाना रहा। सरोजनीनगर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत बिजनौर रोड गौरी स्थित डीवीएसआर गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. समीर कुमार सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. समीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है, सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी बदल रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर अयोध्या तक की छवि बदल चुकी है, भगवान विश्वनाथ तंग गलियों से बाहर निकल चुके। ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए डॉ. समीर सिंह ने कहा कि किसी ने कल्पना नहीं की होगी कि भारत इस तरह पाकिस्तान के एयरबेस तबाह कर आतंकवाद की फैक्ट्री पर चोट पहुंचेगा। आज दुनिया बदलते भारत से परिचित हो चुकी है।

डॉ. समीर सिंह ने आगे जोड़ा कि भारत के विकास में मातृशक्ति का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। राजमाता अहिल्याबाई होलकर ने धर्म, संस्कृति और न्याय की स्थापना के लिए जो कार्य किए वो सभी के लिए अनुकरणीय हैं।

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक भुवनेंद्र सिंह ‘मुन्ना’, महानगर विधानसभा प्रभारी उमेश तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रमाशंकर त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह ‘राजू’, गंगाराम भारती, नगर मंत्री एवं महिला मोर्चा प्रभारी रश्मि सिंह, जिला मंत्री रेनू सिंह, पार्षद के.एन. सिंह, पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव बक्श सिंह, के.के. श्रीवास्तव, मोहित तिवारी, विवेक राजपूत, शिवशंकर विश्वकर्मा, महिला मोर्चा कार्यकर्ता पूजा सिंह, मधु चौरसिया, माधवी देवी, नीता दीक्षित, साधना गुप्ता, प्रियंका सिंह, अर्चना सिंह एवं रागिनी कटारिया, गीता देवी (पार्षद), शिविता गोयल, सुभाष पासी, शिव कुमार सिंह ‘चच्चू’, व पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *