रायबरेली धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में जीत वेलफेयर फाउंडेशन संस्था एवं व्यापारी गण निरंतर रहते हैं सक्रीय

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

*ख़ास रिपोर्ट जिला संवाददाता जितेंद्र सविता*
लालगंज,रायबरेली।
ज्‍येष्‍ठ मास के तृतीय बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जीत वेलफेयर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश समाजसेवी संस्था एवं नवीन मंडी समिति लालगंज के व्यापारी साथियों एवं समाजसेवियों के संयुक्त प्रयास से मंडी समिति लालगंज के मंदिर प्रांगण पर संस्था जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह संग जिला इकाई के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, तत्पश्चात कन्या भोज करा कर विशाल भंडारे का आयोजन प्रारंभ हुआ। भंडारे का आयोजन संस्थान की ओर से पुराने बस स्टॉप लालगंज में भी आयोजित किया गया।
भंडारे के दोनों प्रांगण स्थलों में सैकड़ों की संख्या में भक्त गण उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किए वही संस्था जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने बताया कि संस्था पिछले 7 वर्षों से समाजहित के कार्यों में सदैव अपनी अग्रिम भूमिका निभा रही है तथा बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर संस्था निरंतर भंडारे कार्यक्रम का आयोजन कर प्रसाद रूपी भोजन वितरित कर और लोगों को यह संदेश भी देती आ रही हैं की हर मनुष्य को अपनी खुशी में या श्रद्धा से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए जिससे दीन–हीन जरूरतमंदों को प्रसाद के रूप में अन्य एवं जलपान उपलब्ध हो सके क्योंकि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी चंद्र शेखर सिंह, मनोज प्रताप सिंह, सुरेश सोनकर मंडी अध्यक्ष , संस्था संस्थापक जितेंद्र सविता,रामबाबू,श्रवण कुमार,पप्पू गपोले बाबा,प्रशांत सिंह, रंजीत, किशन,जे.बी.सिंह, हिमांशू पांडेय, सत्येंद्र, नितिन साहिल, अवनीश वर्मा,यशपाल सिंह, आदित्य वर्मा आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *