ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
पुण्यशलोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत आज बीसवां, सीतापुर, में एक नगर पालिका संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “राजमाता अहिल्याबाई होलकर का तीस वर्षों तक चला शासन सुशासन, न्याय और जनकल्याण की मिसाल रहा है। वे एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और मानवता की सेवा में समर्पित शासिका थीं। उनके निधन के बाद भी जनता ने उन्हें संत के रूप में स्मरण किया, जो उनके चरित्र की महानता का प्रमाण है।”
उन्होंने आगे कहा, “अहिल्याबाई होलकर केवल मालवा की रानी नहीं थीं, बल्कि भारत की इतिहास में एक युगद्रष्टा महिला शासिका थीं। 18वीं शताब्दी में धर्म, शिक्षा, जनकल्याण और औद्योगिक विकास के क्षेत्रों में उनके असाधारण योगदान ने उन्हें युग निर्माता के रूप में स्थापित किया।”
संगोष्ठी में मा० विधायक श्री निर्मल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री सुधाकर शुक्ला जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री पुष्प जायसवाल जी एवं अनेक गणमान्य अतिथि, वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह आयोजन नारी सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के संदेश को आगे बढ़ाने की एक प्रेरणादायक पहल रही, जो राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन मूल्यों और आदर्शों से प्रेरित है।