लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल के दो वर्षों की जनसेवा को समर्पित “सेवा और समर्पण” कार्यक्रम 31 मई को

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार 31 मई को एक भव्य समारोह “सेवा और समर्पण” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से मार्स ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूति खंड, गोमती नगर में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महापौर द्वारा नगर के विकास, स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और पारदर्शिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रस्तुति और जन सहभागिता को रेखांकित करना है।

*कार्यक्रम में ये प्रमुख हस्तियां रहेंगी शामिल:*

मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी और नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा उपस्थित रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री कौशल किशोर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल स्वयं कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, पार्षदगण, विधायकगण, एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी इस समारोह में भाग लेंगे।

नगर निगम का यह आयोजन न केवल दो वर्षों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगा, बल्कि आगे के लिए नगर निगम की “जनसेवा, पारदर्शिता और विकास” की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *