ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
लखनऊ, संवाददाता
राजधानी लखनऊ में श्री बद्री सर्राफ शोरूम के मालिक प्रणय केसरवानी ने तालकटोरा के राजाजीपुरम में रहने वाली महिला कर्मचारी शिवानी सोनी पर साथियों के साथ मिलकर सोने के जेवर चुराने का आरोप लगाया है। मामले में मानकनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। प्रणय के मुताबिक, शिवानी काफी समय से उनके शोरूम पर काम कर रही थी।
10 मई को शाम 5 बजे शिवानी ने शोरूम में लगे एक सीसीटीवी को बंद कर दिया गया। फिर अपने साथियों के साथ काउंटर में रखे डिब्बे से सोने के कंगन और लॉकेट चुरा लिया। इतना ही नहीं अगले दिन से उसने बिना बताए नौकरी भी छोड़ दिया। कुछ दिन पहले शोरूम में आए ग्राहक को दिखाने के लिए जब डिब्बा खोला तो पता चला कि उसमें नकली कंगन रखे थे। यह देखकर वह दंग रह गए। सीसीटीवी फुटेज में शिवानी 10 मई का एक कैमरा बंद करते हुए नजर आई।
सराफ ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह के मुताबिक फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश की जा रही है।