रानी अहिल्याबाई होल्कर अभियान समापन केअवसर पर संगोष्ठी का हुआ

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

रानी अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती अभियान के समापन अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा , राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह,महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ,पूर्व मंत्री कौशल किशोर, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल ,एमएलसीरामचंद्र प्रधान, विधायक योगेश शुक्ला ने शुभारंभ में अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने संबोधन में कहा कि हमारा इतिहास ऐसी महान वीरांगनाओं से भरा पड़ा है जिन्होंने शासकीय जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वाहन किया। पूण्यश्लोक वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर ने प्रभावी प्रशासक, योद्धा और आर्थिक तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण की अग्रणी के रूप में ख्याति अर्जित की। अहिल्याबाई का जीवन एक सशक्त नारी का जीवन रहा जो महिला समाज के लिए उदाहरण है। वह वीरता, प्रजावत्सलता और दूरदर्शिता की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने अपनी प्रजा को उद्यमिता, न्याय प्रियता आदि सिखाई जो हम सबके लिए अनुकरणीय है।

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपना पूरा जीवन समाज के लोगों की भलाई के लिए व्यतीत कर दिया। अहिल्याबाई ने विधवा महिलाओं के लिए बहुत कार्य किया और इसके तहत उस समय की कानून व्यवस्था में सुधार भी किये।

मंत्री एके शर्मा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर अपनी परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अपनी सीमाओं से हटकर देश के हर कोने में मंदिरों का जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण कराया। उन्होंने अपने शासनकाल में आर्थिक और सामरिक सुदृढ़ीकरण, लोक कल्याण व जनहित कार्यों के साथ महिला सशक्तिकरण के लिए भी अनेक कार्य किए।

डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों ने हमारे देश की परंपराओ और आस्था को समाप्त करने का प्रयास किया परंतु पुरानी अहिल्याबाई ने हमारी संस्कृति विरासत और धरोहर को पुनः स्थापित किया।

नीरज सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने अपना पूरा जीवन भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को पुनर्स्थापित करने के लिए समर्पित किया

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि आस्था और परंपरा की धरोहर को सजाने के लिए पूर्ण श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर द्वारा किये गया कार्य को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा 21 से 31 मई तक स्मृति अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि संगोष्ठी में महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष जया शुक्ला, घनश्याम अग्रवाल, सौरभ वाल्मीकि, सीता नेगी सहित मंडल अध्यक्ष पाषर्दगढ और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *