रायबरेली शिवगढ़ थाना अंतर्गत पानी निकासी की नाली को लेकर हुई जबरदस्त मारपीट

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली थाना क्षेत्र के चितई खेड़ा मजरे दहिगवां में परनाला व नापदान का पानी निकालने को लेकर शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई फिर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से रामा पत्नी राम मनोहर व शैलेंद्र पुत्र राम मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं 12 वर्षीय गुड़िया व 6 वर्षीय शिवानी पुत्री शैलेंद्र, तथा धर्मेन्द्र पुत्र राम मनोहर लोधी, शिवकुमारी पत्नी शैलेन्द्र बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। ड्यूटी पर उपस्थित डॉ तपस त्रिपाठी ने बताया कि रामा पत्नी राम मनोहर व शैलेंद्र पुत्र राम मनोहर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है,वहीं बाकी घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी विंध्य विनय ने बताया तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *