ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के लोधी रोड स्थित मुख्यालय में करोड़ों की चोरी हुई. जिसमें चौंकाने वाली घटना सामने आई है. इस चोरी के पीछे किसी बाहरी शख्स का हाथ नहीं, बल्कि स्पेशल सेल में के मालखाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल खुर्शीद आलम का नाम सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है. उसके घर से 50 लाख रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, खुर्शीद आलम पिछले कई सालों से दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के मालखाने में तैनात था. हाल ही में उसका तबादला पूर्वी दिल्ली जिले में हो गया था. पुलिस की मानें तो खुर्शीद ने मालखाने की डुप्लीकेट चाबी बनवाई थी. उसी चाबी के जरिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. 30 व 31 मई की रात वह मालखाने में पहुंचा. वहां तैनात स्टाफ ने उसे पहचान कर अंदर जाने दिया, क्योंकि वह वहां पर पूर्व में कार्यरत था.
खुर्शीद ने पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने ही गोदाम से करीब 60 लाख रुपये की नकदी व भारी मात्रा में गहनों की चोरी कर चला गया. चोरी का पता चलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिससे चोरी का शक खुर्शीद आलम पर गया. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के भीतर आरोपी खुर्शीद को धर दबोचा. पुलिस पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बात कबूल की. उसके घर से सारी नकदी व सोना बरामद कर ली गई है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है और उसे बर्खास्त करने के लिए कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.