भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने बड़ा मंगल भंडारे में अर्चन पूजन कर प्रसाद वितरित किया

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह आज ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल पर आयोजित विभिन्न भंडारों में सम्मिलित होकर हनुमान जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके आरती व पूजन किया और प्रसाद वितरण किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि नीरज सिंह दुबग्गा में आम्रपाली स्वीट में अजय जायसवाल द्वारा आयोजित भंडारे में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रसाद वितरण किया।
प्रातः मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा आयोजित भंडारे में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा और पार्टी वरिष्ठ नेताओं के साथ सम्मिलित हुए।
राम ग्राम बैंक चौराहे पर पार्षद मानसिंह और महानगर में जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आयोजित भंडारों में भी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *