ज्येष्ठ माह में बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर जगह जगह हुए भंडारे

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

श्राद्ध के अनुसार वितरित हुआ छोला चावल, पूड़ी सब्जी,शरबत और आइस्क्रीम

शिवगढ़ रायबरेली

ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।शिवगढ़ में शिवगढ़ कस्बा,भवानीगढ़,बेडारू,
रानीखेड़ा, पिंडौली, ओसाह, गूढा में भंडारे हो रहे हैं। अपनी श्रद्धा के अनुसार लोग शरबत, आइसक्रीम,छोला-चावल, पूड़ी-सब्जी सड़कों पर पंडाल लगाकर बांट रहे हैं।ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार की धूम, जगह-जगह लगे भंडारे शिवगढ़ में बड़े मंगल का अल ही महत्व है मान्यता है कि हनुमान जी भीषण गर्मी में भूखे-प्यासे दौड़-भाग कर पूरी तैयारियों में लगे थे। इसीलिए ज्येष्ठ माह के मंगलवार को जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिससे कोई भीषण गर्मी में भूखा-प्यासा न रहे। इसी क्रम में नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ भगवान मां के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर शिवगढ ब्लॉक प्रमुख कुमार हनुमत प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। भंडारे का आयोजन कस्बे के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के द्वारा कराया गया। इस मौके पर शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह, ललित तिवारी प्रांशु शर्मा दिलीप अवस्थी शीलू यज्ञ सैनी उमेश कुमार अच्छात जायसवाल राम सिंह राकेश शर्मा कुलदीप साहू शुभम गुप्ता सूरज कुमार अंकित लाल राहुल शर्मा कुनाल शर्मा सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *