सामुदायिक गेट के सामने मिला अज्ञात अधेड़ का शव, परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित किया।

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

बछरावां संवाददाता रामकुमार अवस्थी

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र कस्बा अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब बछरावां- महाराजगंज मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक45 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के सामने स्थित पावर हाउस के खंभो के बीच एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेद्र सिंह उर्फ राम जी के द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे अस्पताल कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक परीक्षण के दौरान मौजूद चिकित्सक गणनायक पांडे ने उसे मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मृतक अधेड़ की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों की मानी जाए तो उनका कहना है कि यह अधेड़ क्षेत्र का प्रतीत नहीं हो रहा है और वह बीते शनिवार की देर शाम से उक्त स्थान पर बैठा हुआ था, ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसे कोई गंभीर बीमारी है। इस बाबत थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक अधेड़ की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *