ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
आज ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर सदस्य विधान परिषद, प्रदेश महामंत्री, भाजपा, उत्तर प्रदेश अनूप गुप्ता द्वारा हजरतगंज हनुमान मंदिर के समीप आयोजित “विशाल भंडारा” कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, उत्तर प्रदेश भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सम्मिलित होकर पवन पुत्र श्री हनुमान जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में जाकर अर्चन पूजन किया और भंडारे में प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, प्रदेश मंत्री से भूषण सिंह, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।