राष्ट्रहित में एक राष्ट्र एक चुनाव हो – नीरज सिंह

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान की आज विधान भवन में हुई मासिक बैठक में एक राष्ट्र एक चुनाव पर सेमिनार डॉ सी पी शर्मा की अध्यक्षता एवं नीरज सिंह युवा भाजपा नेता के मुख्य अतिथिय में संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने विस्तार से एक राष्ट्र एक चुनाव की आवश्यकता को बताते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव भारत के लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में आवश्यक कदम है। अलग-अलग चुनाव की बजाय एक साथ चुनाव कराकर सरकारी संसाधन, ऊर्जा और धन की बचत की जा सकती है और उसको राष्ट्र के विकास में लगाकर विकसित भारत संकल्प यात्रा में योगदान दे सकते है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सेमिनार में रवीश श्रीवास्तव, विजय कुमार,शशिधर मिश्र,अभिषेक, संविदा,मयंक, योगिता, रूपचंद साहू, मीना, पूजा, मुरलीधर आहूजा,स्वामी रामावतार दास,हीरालाल,अचंबे लाल, हरिप्रकाश,सर्वेश द्विवेदी, राहुल राज, डॉ ध्रुव पाल सिंह सिंह संयुक्त सचिव गृह,शिव मंगल सिंह, मनु व्रत वाजपेई ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित में एक चुनाव को अत्यावश्यक बताया l

डॉ दिनेश चंद्र अवस्थी जी एवं डॉक्टर सीपी शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं डॉक्टर हरिप्रकाश अग्रवाल ने सभा का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *