छपरा में घूसखोर क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी ने साठ हजार रुपये रिश्वत के साथ धर दबोचा

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

छपरा: बिहार के छपरा में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है. छपरा नगर निगम में कार्यरत क्लर्क को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि उसने रिटायर कर्मी का पेंशन भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने आरोपी क्लर्क को घूस की रकम के साथ धर दबोचा.
60 हजार के साथ क्लर्क गिरफ्तार: दरअसल, नगर निगम के रिटायर कर्मचारी राजनाथ राय से पेंशन निर्धारण के लिए लिपिक सूर्यमोहन यादव ने एक लाख बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. बाद में दोनों पक्षों में यह तय हुआ कि पेंशन निर्धारण के साथ ही घूस की रकम दे दी जाएगी. इसी बीच पेंशन धारक ने निगरानी में शिकायत कर दी. वहीं जब मंगलवार को पहली किस्त के तौर पर 60 हजार दिया जा रहा था, तभी निगरानी की टीम ने धर दबोचा.

“मैं छपरा नगर निगम में सफाई निरीक्षक था. 31 मई को सेवानिवृत हुआ हूं. मुझे जो पैसे मिले थे, उसके लिए वहां कार्यरत सूर्य मोहन यादव घूस मांग रहा था. इसी वजह से मैंने निगरानी में शिकायत कर दिया था.”- राजनाथ राय शिकायतकर्ता

क्या बोलीं निगरानी डीएसपी?: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीएसपी रीता सिन्हा ने बताया कि शिकायतकर्ता राजनाथ राय 31 मई को सफाई निरीक्षक के पद से रिटायर हुए थे. उनको नगर निगम से करीब 13.5 लाख रुपये का भगुतान होना था लेकिन इसके लिए वहां कार्यरत लिपिक सूर्य मोहन यादव ने उससे 1.30 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. हालांकि बाद में एक लाख 20 हजार पर समझौता हुआ था. मंगलवार को पहली किस्त के रूप से जैसे ही 60 हजार रुपये ले रहा था, निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा.
“निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि छपरा नगर निगम के लिपिक सूर्य मोहन यादव ने एक रिटायर्ड कर्मचारी से रिश्वत की मांग कर रहा है. जिसके बाद हमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे 60 हजार रुपये घूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है.”- रीता सिन्हा, डीएसपी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *