नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत चार लोगों की मौत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

नालंदा: बिहार के नालंदा में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तीन अलग-अलग भीषण सड़क हादसे में महिला समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है.
नालंदा में सड़क हादसा: पहली घटना सरमेरा थाना क्षेत्र की है. जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे गंभीर स्थिति में मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
मजदूरी कर जा रहे थे घर: मृतकों की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के धनावांडीह गांव निवासी छोटू साव और चुनचुन साव के रूप में हुई है. जबकि घायल व्यक्ति का नाम शिवदानी चौधरी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ से पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.
“सभी बाइक से वेना थाना क्षेत्र के दोसुत गांव से मजदूरी कर घर लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार ट्रक ने मलावां गांव के निकट बाइक सवार तीनों व्यक्तियों को रौंद दिया.” -रवि साव, मृतक का छोटा भाई

“तीनों एक ही गांव के रहने वाले दोस्त थे. रात में मजदूरी कर घर लौट रहे थे तभी तीनों को ट्रक ने कुचल दिया जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक जख्मी है. फिलहाल पुलिस शव परिजनों को सौंपकर आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है.” -सकेंद्र कुमार बिंद, सरमेरा थाना अध्यक्ष
सड़क पार कर रही महिला वाहन ने रौंदा: दूसरी घटना पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र के चोरसुआ गांव के निकट सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने ज्ञानती देवी नामक महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मजदूर को ट्रक ने कुचला: तीसरी घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा गांव निवासी सुधीर राउत को पहलाद नगर के निकट मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचला दिया जिसकी मौके पर मौत हो गई. पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के आश्रितों को स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3-3 हजार रुपए का आर्थिक सहायता पहुंचाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *