सड़क दुर्घटना में घायल हुए तहसील कर्मचारी ने दर्ज कराई इको कार चालक के विरुद्ध एफआईआर

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच(जालौन)- बीती 25 मई को वैवाहिक समारोह से बापस लौट रहे तहसील कर्मी और दो बच्चे इको वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए थे पुलिस ने अब बुधवार को अज्ञात इको वैन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहसील कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी मनीष कुमार उर्फ मोनू बीती 25 मई को ग्राम रामपुर सनेता में अपने चाचा की लड़की का होने बाले विवाह समारोह में शामिल हों कर अपनी बहिन दिव्या भाटिया व भतीजी के साथ बाइक पर बैठ कर नगर स्थित घर पर आ रहा था जैसे ही उसकी बाइक पंचानन चौराहे पर पहुँची तभी पीछे से आ रही इको कार ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर उछलकर जा गिरा था जिस कारण सभी बाइक पर सबार गम्भीररूप से घायल हो गए पीड़ित तहसील कर्मचारी मनीष कुमार उर्फ मोनू ने पुलिस को कार का चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडेय ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर इको कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *