वारंटी दबोचा पुलिस ने, तीन साल से फरार चल रहा था

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच नदीगांव पुलिस ने एक ऐसे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जो पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
मामले के मुताबिक नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कनासी निवासी इंजी. विनय पटेल उर्फ राम पुत्र स्व. महेंद्र प्रताप परिवाद संख्या 542/2023 धारा 128 सीआरपीसी में निरुद्ध किया गया था। मामले में होने वाली तारीखों से लगातार गैरहाजिर होने के चलते न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था। वारंटी घोषित होने के बाद करीब तीन साल से वह लगातार फरार चल रहा था। बुधवार को थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी ने उप निरीक्षक मुकेश द्विवेदी, हेड कांस्टेबिल उदय सिंह यादव और कांस्टेबिल रामकुमार के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर वारंटी विनय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *