ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
वरिष्ठ संपादक दुर्गेश अवस्थी
जम्मू जिले के आरएस पुरा सीमा क्षेत्र में जम्मू रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरी पर्ची लेकर जा रहे एक कबूतर को सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा के भारतीय हिस्से में गुब्बारे और झंडे के माध्यम से धमकी भरे संदेश भेजे जाने की घटनाएं होती रही हैं लेकिन यह पहली बार है जब एक कबूतर को धमकी भरा पत्र ले जाते हुए पकड़ा गया है।मौजूदा खतरे की आशंकाओं और भारत विरोधी साजिशों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘कबूतर के पाकिस्तान से उड़कर भारत आने की आशंका है। कबूतर को पिछली रात करीब नौ बजे IB से सटे कटमारिया क्षेत्र में पकड़ा गया। इसके पंजों से एक पर्ची बंधी मिली जिसमें जम्मू रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी लिखी हुई थी।’’ सूत्रों के अनुसार, पर्ची में उर्दू और अंग्रेजी में जम्मू रेलवे स्टेशन को आई ई डी से उड़ाने की धमकी लिखी थी जिसमें कश्मीर फ्रीडम टाइम हस कम भी लिखा हुआ था