ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ/ मुरादाबाद आम आदमी पार्टी मुरादाबाद के कार्यकर्ताओं ने तहसील सदर मुरादाबाद पर खाद की कालाबाज़ारी को एवं कमी को लेकर धरना प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन तहसीलदार महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम प्रेषित किया।
प्रदर्शन के बारे में बताते हुए जिला अध्यक्ष अनिल विश्नोई एवं जिला महासचिव राशिद सैफ़ी ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है और यहाँ के क़रीब 70 प्रतिशत लोग खेती किसानी के ऊपर निर्भर है, कड़ी धूप, कड़कड़ाती ठंड, मूसलाधार बारिश में हमारे देश के किसान खेतों में जीतोड़ मेहनत करके अन्न उपजाने का काम करते हैं।
किन्तु हमारे इसी कृषि प्रधान देश में आज किसान की हालत बद से बदतर हो चुकी है, आज उत्तर प्रदेश में देखिए खाद की खुलेआम कालाबाज़ारी की जा रही है ग़रीब किसानों को घंटों घंटों लाइनों में लगकर भी खाद नही मिल पा रहा है बल्कि खाद मांगने पर योगी पुलिस किसानों पर लाठीचार्ज कर रही है यह अत्यंत दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण है इसी के विरोध में आज मुरादाबाद एवं उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में आम आदमी पार्टी ने योगी राज में की जा रही खाद की कालाबाज़ारी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया है और एक ज्ञापन तहसीलदार महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को भेजा है जिसमें मांग की गई है कि किसानों को तत्काल प्रभाव से खाद उपलब्ध कराई जाए व तुरंत खाद की कालाबाज़ारी को रोका जाए, एवं खाद की कालाबाज़ारी से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाये।
आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनिल विश्नोई, जिला महासचिव राशिद सैफ़ी, पूर्व जिला महासचिव शिवकुमार राय, पूर्व प्रांतीय कार्यालय प्रभारी अजय कुमार, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद आलम एड. जिला उपाध्यक्ष सुशील साग़र, जिला सचिव मुसाज़िद हसन, युवा कार्यकर्ता प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।