संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष सफाई अभियान जारी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ। बरसात के मौसम में फैलने वाले डेंगू, मलेरिया व अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान का शनिवार को भी व्यापक प्रभाव दिखा। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर तड़के सुबह सभी ज़ोन में वरिष्ठ अधिकारियों ने अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

शनिवार को अभियान के तहत यदुनाथ सांयाल नजरबाग वार्ड में अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार, जानकीपुरम प्रथम वार्ड में अपर नगर आयुक्त श्रीमती नम्रता सिंह, सआदतगंज वार्ड में अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड में अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त, डालीगंज निराला नगर वार्ड में चीफ इंजीनियर सिविल श्री महेश वर्मा ने निरीक्षण किया।

इसके अलावा न्यू हैदरगंज प्रथम वार्ड में चीफ इंजीनियर आरआर श्री मनोज प्रभात, शीतलादेवी वार्ड में नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रवीन श्रीवास्तव, गुरु नानक नगर वार्ड में मुख्य वित्त लेखाधिकारी श्री महामिलिंद लाल, चिनहट प्रथम वार्ड में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह, राजेन्द्र नगर वार्ड में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री विनय राय, पेपरमिल कॉलोनी वार्ड में सहायक नगर आयुक्त श्री विनीत सिंह, राजाजीपुरम वार्ड में नगर सहायक नगर आयुक्त श्री विकास सिंह तथा फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड में सहायक नगर आयुक्त श्री रामेश्वर प्रसाद ने सफाई की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया।

सुबह सात बजे से शुरू हुए निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नालियों की सफाई, सीवर लाइन की लीकेज, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की स्थिति, खाली प्लॉटों व पार्कों की साफ-सफाई तथा जलभराव जैसी समस्याओं का जायजा लिया। जहां भी गंदगी या अव्यवस्था पाई गई, वहां मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों को सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के समय कई स्थानों पर नालियों की सफाई करायी गई और कूड़े के ढेर तुरंत हटवाए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 30 अगस्त तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा और रोज़ाना सभी वार्डों में निरीक्षण होगा।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का मकसद सिर्फ सफाई व्यवस्था सुधारना ही नहीं, बल्कि बरसात के मौसम में बीमारियों से बचाव सुनिश्चित करना भी है। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरों व आसपास पानी न जमा होने दें, नियमित रूप से सूखा पाउडर का छिड़काव कराएं और सफाईकर्मियों के कार्य में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *