समाजसेवी आलोक बौद्ध ने बच्चो को वितरित किया पाठ्य सामग्री

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली
थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई जिससे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पड़ीरा कला में जन जागरूकता संगोष्ठी के दौरान युवा समाजसेवी आलोक बौद्ध शिवगढ़ के द्वारा उपस्थित बच्चों को पेन, पेंसिल और कॉपी वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आलोक बौद्ध ने कहा शिक्षा के बिना यह जीवन बिल्कुल ही अधूरा है।शिक्षा वह साधन है, जो व्यक्ति को सफल और महान दोनों बनाता है। शिक्षा वह चाभी है जिससे सभी प्रकार के ताले खुले जा सकते है। हम सभी को शिक्षित होने की अत्यंत जरूरत है जिसके तहत हमारे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जाकर बच्चों को पेन,पेंसिल और कॉपी वितरित किया जा रहा है जिससे बच्चों का हौसला कमजोर न होने पाए और साथ ही संविधान ज्ञान प्रतियोगिता 2025 के बारे में बच्चो विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और इच्छुक बच्चों के फार्म भी भराए गए।जन जागरूकता संगोष्ठी में भंते जितेंद्र वर्धन ,रज्जन लाल,रामफेर,अखिलेश,
सत्यप्रकाश,अनुदेशक अम्बरीष बौद्ध,अमरेश दीवाना,संतोष, जगजीवन भारती,रामबहादुर,बृजेश, मनोज(धर्म कांटा वाले), प्रेमचंद्र नाग,रामदास गौतम,रामपाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *