भाजपा नेता नीरज सिंह के जन्मदिवस पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने दी शुभकामनाएँ

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत आदरणीय श्री नीरज सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को उनके आवास पर लखनऊ की माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने पहुँचकर आदरणीय श्री नीरज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने कहा कि श्री नीरज सिंह जी न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि प्रदेशभर के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। अपने नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से उन्होंने हमेशा समाज को नई दिशा दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नीरज सिंह आने वाले समय में भी अपने मार्गदर्शन से संगठन और समाज दोनों को मजबूती प्रदान करते रहेंगे।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी, माननीय पार्षदगण, पार्टी के विभिन्न पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नीरज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके साथ अपने अनुभव साझा किए।

श्री नीरज सिंह जी ने इस अवसर पर सभी शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रेम और विश्वास ही उनकी असली पूँजी है, और इसी ऊर्जा से वे समाज व संगठन की सेवा करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *