ओलंपियाड में देश तीसरी रैंक लाकर इशू ने शहर का लहराया परचम

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ ज्ञान का दर्शन ही सर्वश्रेष्ठ होता है व्यक्ति ज्ञान अर्जित कर लेता है तो उसे दूसरा कुछ भी पाने की इच्छा नहीं होती। जनपद कानपुर घाटमपुर के एक छोटे से गांव लखपेड़ा के रहने वाले प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक महेन्द्र कुशवाहा के पुत्र इशू कुशवाहा ने जनपद का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। कक्षा 8 में पढ़ने वाले इशू ओलंपियाड के मैथ विषय में इंडिया की तीसरी रैंक लाकर सबको चौंका दिया।

इशू के चाचा रोहित कुशवाहा बताते हैं कि इशू बिल्कुल आम साधारण तरीके से रहते हुए भी इस परीक्षा में उत्तम आया है ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। उसको न तो कोई ट्यूशन पढ़ाता था और न ही परिवार के लोग ही कुछ बता पाते थे। उसने सिर्फ अपने ज्ञान के बल पर ही इस मुकाम को प्राप्त किया है जिस पर उन्हें गर्व है।

इशू बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं जहां सुविधाओं का आमतौर पर अभाव ही रहता है। लेकिन दीपक के प्रकाश की तरह इशू भी आज पूरे भारत में जाना पहचाना जा रहा है। आस पास के लोग शुभकामनाएं देनें उनके घर पर जा रहे है।

मुख्य रूप से शुभकामना देनें पहुंचे सपा महामंत्री चौधरी रामवीर यादव, प्रवीण चौधरी पंकज, अभिषेक पटेल सहित तमाम सामाजिक लोग इशू के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई देनें पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *