श्री कृष्ण दत्त अकादमी के शिक्षा विभाग में पर्सनालिटी डेवलपमेंट और प्रोफेशनल ग्रोथ ऑफ टीचर विषय में आयोजित सेमिनार हुआ संपन्न

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

वृंदावन स्थित श्री कृष्ण दत्त अकैडमी के शिक्षा विभाग में “पर्सनैलिटी डेवलपमेंट फॉर प्रोफेशनल ग्रोथ ऑफ टीचर” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अकैडमी के शिक्षा विभाग द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षक व्यक्तित्व विकास एवं व्यावसायिक दक्षता को सशक्त बनाने पर विशेष चर्चा हुई।

सेमिनार का संयोजन आयोजन समिति के अंतर्गत रूबी सिंह, पवन कुमार बिश्नोई द्वारा किया गया। प्रशासनिक अधिकारी सुभाष त्रिपाठी,असिस्टेंट प्रोफेसर योगेंद्र नाथ तिवारी नए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता रीना त्रिपाठी ने अपने प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने शिक्षकों के लिए सकारात्मक सोच, संप्रेषण कौशल, भावनात्मक संतुलन तथा नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता ने कहा कि शिक्षक का व्यक्तित्व ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला होता है। बदलते शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों का विकास करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में अकैडमी के शिक्षकगण, प्रशिक्षु अध्यापक एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सेमिनार के अंत में प्रतिभागियों ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *