यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
जनपद जालौन में लोकेशन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
कुछ दिन पहले 6 लोकेशन माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, लेकिन इसके बावजूद अवैध नेटवर्क थमता नजर नहीं आ रहा।
सूत्रों के मुताबिक जनपद का तथाकथित नंबर वन लोकेशन संचालक विवेक यादव का नेटवर्क अब भी सक्रिय बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि कई युवाओं को इस काम में जोड़ा जा रहा है और चौराहों पर निगरानी तंत्र खड़ा किया गया है।
कोतवाली डकोर से लेकर उरई तहसील क्षेत्र तक रेकी की चर्चा
सूत्रों का दावा है कि अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर लोगों को बैठाया जाता है।
बड़ा सवाल –
जब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, तो फिर यह नेटवर्क कैसे सक्रिय है?
क्या पर्दे के पीछे कोई और ताकत काम कर रही है?