आज़ाद विहार कॉलोनी के ढाई सौसे अधिक मकान सुरक्षित, नागरिकों ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का जताया आभार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

जनभावनाओं की जीत: 250 परिवारों के आशियाने सुरक्षित, एक्सप्रेसवे मार्ग में बदलाव

लखनऊ, सरोजनीनगर। 51 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड लिंक/लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के मध्य आने वाली आज़ाद विहार कॉलोनी के लगभग 250 से अधिक मकानों को ध्वस्त होने से बचाए जाने के निर्णय पर क्षेत्रीय नागरिकों ने सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। कानपुर रोड स्थित कॉलोनी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर इस निर्णय को “जनभावनाओं के सम्मान और संवेदनशील नेतृत्व” का प्रतीक बताया।

प्रदेश सरकार द्वारा लगभग ₹5,000 करोड़ की लागत से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने हेतु 51 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। प्रारंभिक प्रस्ताव के अनुसार यह मार्ग आज़ाद विहार कॉलोनी से होकर गुजरना था, जिससे सैकड़ों परिवारों के आशियाने प्रभावित होने की आशंका थी।

क्षेत्रीय निवासियों की इस गंभीर समस्या को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रमुखता से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाया। शासन स्तर पर गहन विचार-विमर्श के उपरांत एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित मार्ग में संशोधन का निर्णय लिया गया, जिससे कॉलोनीवासियों के मकान सुरक्षित रह सकें। इसे जनहित में लिया गया संवेदनशील एवं दूरदर्शी निर्णय माना जा रहा है।

*जनसंवाद में विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा*

बुधवार को रॉयल गेस्ट हाउस, आज़ाद विहार कॉलोनी (निकट दरोगा खेड़ा, कानपुर रोड, लखनऊ) में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सरोजनीनगर क्षेत्र के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। कॉलोनीवासियों एवं क्षेत्रीय जनता ने “सुरक्षा के साथ विकास” की नीति की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा—
“सरोजनीनगर का सतत विकास और जन-जन की सुरक्षा मेरा सर्वोच्च दायित्व है।”

उन्होंने बताया कि यह लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 294 किमी बिंदु से प्रारंभ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 06 किमी बिंदु तक जुड़ेगा। इससे पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच तीव्र संपर्क स्थापित होगा, लखनऊ जनपद को औद्योगिक एवं आर्थिक गति मिलेगी तथा सरोजनीनगर क्षेत्र में व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

जनसंवाद के दौरान बंथरा टाउन एरिया में ₹43 करोड़ की लागत से विकास कार्यों की स्वीकृति पर भी नागरिकों ने आभार व्यक्त किया। विधायक ने जानकारी दी कि लखनऊ का क्षेत्रफल लगभग 2,500 वर्ग किलोमीटर से विस्तारित कर 25,000 वर्ग किलोमीटर के राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसमें बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर एवं हरदोई जनपद सम्मिलित होंगे। आगामी 5–10 वर्षों में लखनऊ को देश के अग्रणी विकसित शहरों में स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विधानसभा सत्र में प्रस्तुत ₹9.12 लाख करोड़ के ऐतिहासिक बजट का उल्लेख करते हुए विधायक ने बताया कि ₹34,000 करोड़ की राशि लोक निर्माण विभाग (PWD) को आवंटित की गई है। प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 11 किलोमीटर सड़क निर्माण हो रहा है।

उन्होंने कहा—
“विकास की पहली सीढ़ी सुरक्षा है। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी, तभी निवेश और रोजगार में वृद्धि होगी।”

सरोजनीनगर की प्रमुख परियोजनाएँ

₹5,000 करोड़ की लखनऊ–कानपुर रोड परियोजना

वृंदावन योजना में ₹10,000 करोड़ की एआई सिटी

अशोक लीलैंड फैक्ट्री में ₹1,000 करोड़ का निवेश एवं 1,000 से अधिक रोजगार

डिफेंस कॉरिडोर के अंतर्गत ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण

लतीफ नगर में बेटियों के डिग्री कॉलेज का ₹14 करोड़ से शुभारंभ

इसके अतिरिक्त, NGT एवं NCLT प्रकरणों में हस्तक्षेप कर सैकड़ों परिवारों एवं 5,000 से अधिक होमबायर्स को राहत दिलाई गई। मंदिरों के जीर्णोद्धार, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा ‘राम रथ’ के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या यात्रा कराने जैसे सांस्कृतिक कार्य भी उल्लेखनीय रहे।

विधायक ने बताया कि जनता की समस्याओं के समाधान हेतु 14,000 से अधिक पत्रों के माध्यम से निरंतर फॉलोअप किया गया है। लक्ष्य स्पष्ट है—बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसरों में निरंतर वृद्धि।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सरोजनीनगर परिवार की जनता उपस्थित रही।

कार्यक्रम में श्री वीरेन्द्र तिवारी जी, श्री शिवकुमार तिवारी जी, श्री राजेश चौहान जी, श्री शंकरी सिंह जी, श्री सुनील रावत जी – ब्लॉक प्रमुख, श्री रंजीत रावत जी – नगर पंचायत बंथरा, श्री अरुण के. गुप्ता “बाबा” जी, सभासद एवं कार्यक्रम आयोजक श्री अतुल शुक्ला जी, श्री रामाशंकर त्रिपाठी जी, मंडल अध्यक्ष श्री विवेक राजपूत जी, मंडल अध्यक्ष श्री के.के. श्रीवास्तव जी, पार्षद श्री लवकुश रावत जी, पार्षद श्री के.एन. सिंह जी, सभासद श्री हुकुम सिंह जी, सभासद श्री आशीष कुमार जी, श्री सुजीत सिंह दऊवा जी, श्री आनंद अवस्थी जी, श्री बच्चा बाजपेई जी, श्री अतुल बाजपेई जी– कवि, श्री कृपा शंकर शुक्ला जी, श्री राजेश त्रिपाठी जी, डॉ. अखिलेश सिंह जी, श्री अरशद अहमद जी, श्री वीरेन्द्र सिंह जी, श्री पप्पन सिंह जी, श्री राजेश यादव जी, कार्यक्रम संचालन डॉ. बिशप सीट जी, राकेश सिंह बबलू जी, श्री पप्पू पांडेय जी, श्री शिवेन्द्र प्रताप सिंह जी, श्री राम विलास रावत जी, श्री तेज नारायण दीक्षित जी, श्री सोनू माली जी, श्री पवन मिश्रा जी, श्री गंगा राम भारती जी, श्री मनीष शुक्ला जी, करुणा सारस्वत जी, अनीता रावत जी, अपर्णा भारती जी, हेमावती सिंह जी, बीना श्रीवास्तव जी, किरण गुप्ता जी, रेखा राजपूत जी, रीना सिंह जी, रेनू सिंह जी, आभा अवस्थी जी, आयान जी, प्रीतम सिंह जी, पीसीएस ऑफिसर संजय यादव जी, नीरज तिवारी जी प्रभाकर शुक्ला जी समेत बड़ी संख्या में भाजपा परिवार के समर्पित कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं सरोजनीनगर परिवार जी जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *