यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई की सख्ती लगातार जारी है. मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार को निगरानी टीम ने साहेबगंज नगर परिषद में पदस्थापित कनीय अभियंता अमन कुमार को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. जिले में बीते 72 घंटे के भीतर यह भ्रष्टाचार के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे प्रशासनिक महकमों में हड़कंप मच गया है.साहेबगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या-12 (ग्राम-नाही) निवासी राजकुमार तिवारी ने पटना स्थित विशेष निगरानी इकाई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके क्षेत्र में कराए गए पेवर ब्लॉक कार्य के भुगतान और संबंधित कागजी प्रक्रिया के एवज में JE अमन कुमार 9 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे.शिकायत की सत्यता जांच में सही पाए जाने के बाद निगरानी विभाग ने ट्रैप टीम गठित की. तय योजना के अनुसार जैसे ही गुरुवार को अमन कुमार ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से तैनात निगरानी टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया. टीम ने आरोपी के पास से रिश्