महात्मा संत गाडगे की एक सौ पचासवीं जयंती भाजपा नेताओं ने रजक समाज के साथ मनाई

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

महात्मा संत गाडगे की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करके याद किया

महात्मा संत गाडगे जी की 150वीं जयन्ती उ०प्र० रजक समाज के तत्वाधान में माँ मरी माता मन्दिर के समीप उनके मूर्ति स्थल पर मनायी गयी।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष आनंन्द द्विवेदी,विधायक डा० नीरज बोरा ने समाज के लोगों के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी ने बाबा जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया l

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने संत गाडगे महाराज का समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि वह एक महान संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना जीवन गरीब और असहाय लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनकी सेवाओं के लिए उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान मिले। उनके आदर्श और दिखाएं मार्ग प्रेरणादाई है जो समाज सेवा की प्रेरणा देते हैं।

विधायक डॉक्टर नीरज गोरा ने कहा कि संत गाडगे ने समाज सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई। समाज से अंधविश्वास और कुरीतियों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में रामऔतार कनौजिया , गनेश कनौजिया,दिनेश कनौजिया.रानी कनौजिया , रितेश कनौजिया,सुखराम कनौजिया, राकेश कनौजिया ,रेखा कनौजिया अमन कनौजिया, शुभम कनौजिया, सुनील कनौजिया, विक्रम चौधरी, जगदीश कनौजिया, अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष विपिन सोनकर, मंडल अध्यक्ष विमल चौधरी, आकाश कनौजिया, मैकू कनौजिया आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *