पद्म विभूषण अमृतलाल नागर के नाम पर चौक चौराहा, पुण्यतिथि पर नामकरण समारोह, महापौर ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ: लखनऊ के ऐतिहासिक चौक क्षेत्र में पद्म विभूषण श्री अमृतलाल नागर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर चौक चौराहे का नाम “पद्म विभूषण श्री अमृतलाल नागर चौराहा” रखे जाने के उपलक्ष्य में भव्य नामकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

*महान साहित्यकार को श्रद्धांजलि*

कार्यक्रम की शुरुआत माननीय महापौर जी द्वारा अमृतलाल नागर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अमृतलाल नागर जी ने अपनी लेखनी से लखनऊ की तहजीब, संस्कृति और आम जनजीवन को जीवंत रूप दिया। उनके नाम पर चौराहे का नामकरण पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है और यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी साहित्यिक विरासत से परिचित कराएगा।

*छह विकास कार्यों का शिलान्यास*

इस अवसर पर चौक कालीजी बाजार वार्ड में सड़क, नाली और पार्क से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी द्वारा किया गया।

पहला कार्य मिर्जा मंडी मोहल्ले में एमबी हॉस्पिटल से श्री भूपेंद्र नाथ मल्होत्रा के आवास तक सीसी रोड निर्माण का है। इस सड़क का निर्माण 9.85 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

दूसरा कार्य शंकरी टोला मोहल्ले में चम्पू जी हनुमान मंदिर से अजय व अचल अग्रवाल के भवन होते हुए पत्रकार हिमांशु के आवास तक सीसी रोड व नाली निर्माण का है। इसकी लागत 9.90 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

तीसरा कार्य श्री कोनेश्वर मंदिर से एमपी हॉस्पिटल तक सीसी रोड व नाली निर्माण का है, जिसकी लागत 9.80 लाख रुपये है।

चौथा कार्य शंकरी टोला पार्क, दर्जी बगिया पार्क, टंडन फव्वारा व लाजपतनगर पार्क की रंगाई पुताई से संबंधित है, जिस पर 9.88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके अलावा सोंधी टोला पार्क में बाउंड्री, गेट व फुटपाथ निर्माण के लिए 19.93 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है।

*क्षेत्र को मिलेगा बेहतर आधारभूत ढांचा*

माननीय महापौर जी ने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी, जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और पार्कों के सौंदर्यीकरण से नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

*गणमान्य लोगों की उपस्थिति*

कार्यक्रम में पार्षद दल के उपनेता श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी, स्थानीय पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’ जी, डॉ. उमंग खन्ना जी, लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री उत्तम कपूर जी, कवि श्री सर्वेश अस्थाना जी, कवि श्री सूर्य कुमार पाण्डेय जी, जोनल अधिकारी श्री अमरजीत यादव जी तथा अधिशासी अभियंता श्री अशोक जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक भी शामिल हुए। इस अवसर पर जहां एक ओर महान साहित्यकार को श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *