परशुराम भवन शिवगढ़ में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया श्रीपरशुराम जन्मोत्सव

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

भण्ड़ारे में उमड़ा आस्था का शैलाब

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत स्थित परशुराम भवन में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्रीपरशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी अंजनी दीक्षित, समाजसेविका उर्मिला दीक्षित, समाजसेवी राज भैया उर्फ़ राज दीक्षित हरियाणा वाले, सविता दीक्षित द्वारा किया गया। जिसके उपलक्ष्य में रविवार को प्रातः 8:30 बजे मंत्रोच्चारण के साथ सगीतमयी सुन्दरकाण्ड पाठ प्रारम्भ हुआ जो पूर्वाहन 11:30 बजे तक चला। जिसके समापन पर विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन एवं पूजा आरती की गई। जिसके उपरान्त दोपहर साढ़े 12:30 बजे से महा कन्याभोज के साथ विशाल भण्डारा प्रारम्भ हुआ, जो देर शाम तक चला। भण्डारे में पूण्य की लालसा से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बड़ी ही शिद्दत के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा के सामने माथा टेककर मनोकामनाएं मांगी। इस मौके पर नन्द किशोर तिवारी, रामकमल पाण्डेय,शिवगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, राजेश त्रिवेदी, राकेश त्रिवेदी, रामकिशोर मौर्य, अखिलेश मिश्रा, उमाकांत अवस्थी, अमित मिश्रा, शिवेंद्र शुक्ला, अभिषेक सिंह, अंजनी अग्निहोत्री, वीरेंद्र सिंह, लवकुश मिश्रा, छोटू द्विवेदी, राजकिशोर बाजपेई, गुरु प्रसाद यज्ञसैनी,नीरज अवस्थी, दीपक, अनुज अवस्थी, हर्षित शुक्ला, सुमित द्विवेदी,राघव दीक्षित, सिद्धि दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *