पश्चिम विधानसभा में निकाली गई महिला जन आक्रोश पद यात्रा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा सभी मंडलों से निकाली जा रही महिला जन आक्रोश पद यात्रा के तहत आज पश्चिम विधानसभा के मंडल तीन में महिला मोर्चा एवं क्षेत्रीय महिलाओं द्वारा जन आक्रोश पद यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी उपस्थित रहें।

महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महिला आरक्षण के पक्ष में है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख नहीं अपना रहा है। विपक्षी दलों का दोहरा चरित्र देश के सामने है। विपक्ष केवल परिवारवादी राजनीति को बचाने में लगा है। उन्हें डर है कि नारी शक्ति के सशक्त होने से उनका वंशवादी वर्चस्व समाप्त हो जाएगा। विपक्ष ने षड्यंत्रपूर्वक महिलाओं के अधिकारों को रोकने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एवं संगठन नेतृत्व द्वारा ये महिला जन आक्रोश जारी रहेगा।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, महामंत्री सत्येंद्र सिंह, अर्चना साहू, चंद्रप्रकाश अवस्थी, प्रकाश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र पांडे, विवेक श्रीवास्तव, अरविंद मिश्रा, पार्षद रेखा सिंह, गौरी सांवरिया, बबीता शर्मा, सुनीता राजपूत, रजनी मिश्रा, शिखा श्रीवास्तव, रीना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाए उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *