यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
तारुन अयोध्या
अपनी मांगो को निस्तारण कराने क़ी मांग को लेकर भाजपा बूथ अध्यक्ष हरिभान सिंह तारुन ब्लाक परिसर मे अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठ गये है | लेकिन प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप मे अभी तक कोई नुमाइंदा अनशन स्थल पर नहीं पहुंचा है | बीकापुर तहसील क्षेत्र क़ी ग्राम पंचायत बेलगरा निवासी बुजुर्ग हरिभान सिंह जो गांव के भाजपा बूथ अध्यक्ष भी है जो सालो से अधिकारियो को शिकायती पत्र देते देते थक हार चुके है | लेकिन उनकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है |अनशनकारी का आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे संतोष सिंह के नाम गुड़ क्रेशर लगवाने के लिये जिले से कई बार फ़ाइल तारुन स्टेट बैंक को भिजवाई लेकिन सेन्ट्रल बैंक ने उनका ऋण हर बार अस्ववीकृत कर दिया | इसके अलावा पीड़ित अपनी पत्नी के नाम घरेलू विद्युत कनेक्शन लेना चाहता था लेकिन उनके द्वारा 2240 रुपया जमा करने के बाद भी उन्हें विभाग द्वारा कनेक्शन देने मे आनाकानी की जा रही है |यही नहीं इनकी जमीन कुछ लोगो द्वारा अबैध कब्जा कर लिया गया है लेकिन शिकायत के बाद अबैध कब्जा अभी तक नहीं हटवाया गया | यही नहीं इनकी एक जमीन के मामले मे उच्च न्यायालय द्वारा कई साल पहले दिये गये फैसले का अनुपालन चकबंदी बिभाग न करके जमीन का अमलदरामद का मामला लटकाये हुये है |
जिससे पीड़ित बुजुर्ग अधिकारियो के दरवाजे पर ऐड़िया रगड़ते थक हार चुका है |
इस पूरे प्रकरण की शिकायत पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर जिलाधिकारी को सम्बोधित करके न्याय की गोहर लगाई है और न्याय न मिलने की दशा मे तारुन ब्लाक के सामने आमरण अनशन करने की चेतावनी दी
है |