बड़े मंगल पर नगर निगम के भंडारे में शामिल हुईं महापौर सुषमा खर्कवाल, श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ ज्येष्ठ माह के पावन ‘बड़े मंगल’ के अवसर पर नगर निगम, लखनऊ द्वारा श्री महावीर जी मेला पौशाला समिति के तत्वावधान में भव्य भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं और विधिवत पूजन-अर्चन कर शहर की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल “सुंदर कांड” के पाठ से हुई, जिसके उपरांत भंडारे का शुभारंभ किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। महापौर जी ने स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर महापौर जी ने कहा कि ‘बड़े मंगल’ का पर्व सेवा, समर्पण और आस्था का प्रतीक है, जो समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को सुदृढ़ करता है। उन्होंने सभी नगरवासियों को ‘बड़े मंगल’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया।

कार्यक्रम में पार्षद दल के उपनेता श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी, समिति के महामंत्री श्री शशि कुमार मिश्रा जी, नगर निगम के अधिकारीगण, समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *