यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
पश्चिम बंगाल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बुधवार देर शाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में हुई, जहां चंद्रनाथ को निशाना बनाते हुए चार राउंड फायरिंग की गई. इस फायरिंग में चंद्रनाथ और उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गंभीर घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चंद्रनाथ की इलाज के दौरान मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ की गाड़ी को बीच सड़क रुकवाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो वाहन चंद्रनाथ रथ की कार का पीछा कर रही थीं. इनमें एक कार और एक बाइक शामिल थीं. कार ने चंद्र की गाड़ी को ओवरटेक किया, जिसके बाद बाइक पर सवार हमलावरों ने उन पर गोली चला दी.
हालांकि, अभी और विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है और पुलिस जशोर रोड पर लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही हैं, जहां यह घटना हुई थी. अब तक, प्रत्यक्षदर्शियों से शुरुआती जानकारी जुटाई गई है. गवाहों ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल पर रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं थी. चंद्रनाथ को कई जगह गोलियां लगी हैं.