महापौर ने ईंधन बचत एवं संसाधन संरक्षण को लेकर नगर आयुक्त को लिखा पत्र

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

प्रधानमंत्री के आवाहन के बाद नगर निगम में खर्च नियंत्रण की पहल

लखनऊ महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने नगर निगम में ईंधन की अनावश्यक खपत को नियंत्रित करने एवं संसाधनों के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार को पत्र लिखकर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

महापौर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि दिनांक 10 मई 2026 को गुजरात के बडोदरा से माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्तमान वैश्विक एवं पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत देशवासियों से आयातित वस्तुओं जैसे डीजल एवं पेट्रोल के न्यूनतम उपयोग तथा संसाधनों के संरक्षण का आवाहन किया गया था।

*दो वाहन रखने वाले अधिकारियों से एक वाहन हटाने के निर्देश*

महापौर ने नगर निगम में ईंधन की बचत को प्राथमिकता देते हुए निर्देशित किया है कि जिन अधिकारियों एवं अभियंताओं के पास वर्तमान में नगर निगम से दो-दो वाहन आवंटित अथवा संलग्न हैं, उनसे एक वाहन तत्काल हटाया जाए तथा केवल एक ही वाहन उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वाहन उपयोग की अनुमति केवल उन्हीं अधिकारियों एवं अभियंताओं को दी जाए, जिन्हें शासन अथवा नियमों के अनुसार वाहन आवंटित किए जाने का प्रावधान है।

*महापौर ने स्वयं भी एक वाहन हटाने के दिए निर्देश*

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने लिए आवंटित दो वाहनों में से भी एक वाहन तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित करने को कहा है कि अधिकारी लंच के समय आवास जाने के बजाय घर से ही भोजन साथ लेकर आएं, जिससे वाहन संचालन एवं ईंधन की बचत सुनिश्चित की जा सके तथा अनावश्यक वाहन प्रयोग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो।

*कार्रवाई रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश*

महापौर ने नगर आयुक्त को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा है कि नियमानुसार अधिकारियों एवं अभियंताओं को आवंटित एक-एक वाहन की सूची तैयार कर उन्हें भी अवगत कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *