गाड़ियों की संख्या आधी कर दी… पीएम मोदी की अपील का बिहार में असर, सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों का बड़ा कदम

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया आह्वान के बाद सम्राट सरकार के मंत्री अब खुलकर समर्थन में उतर आए हैं. डिप्टी सीएम विजय चौधरी, मंत्री लेसी सिंह और मंत्री शीला मंडल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए खुद से भी पहल शुरू करने की बात कही. किसी ने सरकारी वाहनों की संख्या घटाने का फैसला लिया तो किसी ने पेट्रोल बचाने और महिलाओं से सोना नहीं खरीदने की अपील कर दी. मंत्रियों के इन बयानों के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है.डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान का पूरे देश को समर्थन करना चाहिए. उन्होंने कहा, “मैंने खुद अपने वाहनों की संख्या आधी कर दी है. जरूरत पड़ेगी तभी सरकारी यात्रा पर जाऊंगा.” उन्होंने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री की इस अपील का विरोध कर रहे हैं, वे देशहित की भावना को नहीं समझ रहे हैं.मीडिया द्वारा शिक्षा मंत्री पर लग रहे आरोपों को लेकर सवाल पूछे जाने पर विजय चौधरी ने कहा कि सिर्फ आरोप लगा देने से कुछ नहीं होता. उन्होंने कहा, “अगर कोई सबूत है तो सामने लाइए. सबूत सही होगा तो मुकम्मल जांच होगी और कानून अपना काम करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *