यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत को लेकर सिविल हॉस्पिटल के निदेशक का आधिकारिक बयान सामने आया है। निदेशक के मुताबिक प्रतीक यादव के ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचकर बताया कि “भैया की तबीयत खराब हो गई है।” जब डॉक्टर घर पहुंचे तो शरीर में कोई हलचल नहीं थी।
इसके बाद शव को सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया गया। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध पॉइजनिंग का लगा, जिसके चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेजा गया।
परिवारजनों के अनुसार प्रतीक यादव लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे और कुछ दिन पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि आज तड़के अचानक तबीयत बिगड़ने पर अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। उस समय अपर्णा यादव शहर से बाहर थीं।