मतदान से पहले ‘झाड़ू’ के तिनके बिखर रहे आरकेपुरम मेंआप पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ राष्ट्रीय संपादक अभिषेक उपाध्याय

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की आपदा पार्टी ने यहां के ग्यारह साल बर्बाद कर दिए हैं। दिल्ली के लोगों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबरा गई है कि हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है। दिल्ली की जनता के सामने आपदा वालों का नकाब उतर चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरकेपुरम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद, 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोला।
वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज कल हम देख रहे हैं कि कैसे दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं, आपदा के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि लोग आपदा से नफरत करते हैं। दिल्ली के लोगों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबरा गई है कि हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है। दिल्ली की जनता के सामने आपदा वालों का नकाब उतर चुका है।”
आपदा पार्टी ने दिल्ली के ग्यारह साल बर्बाद कर दिए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘दिल्ली की आपदा पार्टी ने यहां के ग्यारह साल बर्बाद कर दिए हैं। मेरी दिल्ली के हर परिवार से प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी, दिल्लीवासियों की सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत, हर परेशानी को समाप्त करने के लिए खप जाऊंगा। गरीब हो या मिडिल क्लास, हर परिवार का जीवन खुशहाल हो, ऐसी डबल इंजन सरकार दिल्ली को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *