ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
निषाद आरक्षण के मुद्दे पर सब कुछ न्योछावर करने को तैयार है डॉ संजय
प्रदेश में मछुआ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही है योजनाएँ
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी” के तत्वावधान में निकाली जा रही संवैधानिक अधिकार यात्रा 68वें दिन जनपद कानपुर नगर में पहुची। निषाद पार्टी-राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय कुमार निषाद जी के नेतृत्व में जनपद में यात्रा निकाली गई। संवैधानिक अधिकार यात्रा सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर अस्पताल घाट, रानी घाट, बड़ी कर्बला, गंगा बैराज (महाराजा गुह्यराज निषाद जी की मूर्ति पर मलयापर्ण), रामपुर सभा, सत्ती चौरा घाट, जाजमऊ चुंगी, चक्की, जाना, किसुनपुर सभा, करण खेड़ा, सुवंशी खेड़ा, महाराजपुर, सरसौल, सिकड़िहा, देवसाहन खेड़ा, कपूर फ़ार्म, गौशाला सभा में समापन हुआ, तत्पश्चात यात्रा अपने अगले पड़ाव कन्नौज के लिए प्रस्थान कर गई।
श्री निषाद जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद पार्टी द्वारा निकाली जा रही संवैधानिक अधिकार यात्रा मछुआ समाज के एससी आरक्षण मुद्दे को जल्द से जल्द हल करवाने को लेकर निकाली जा रही है। जनपद कानपुर के मछुआ समाज का योगदान देश को आज़ाद कराने में अहम रहा है किंतु देश व प्रदेश के मछुआ समाज की दशा दिशा अनुसूचित जाति से भी नीचे है। आज कानपुर के मछुआ समाज के युवाओं ने जिस प्रकार भव्य स्वागत किया है उससे स्पष्ट है कि मछुआ समाज अब आरक्षण के मुद्दे पर अडिग है और निषाद पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने को भी तैयार है, आज के युवाओं ने ये भी स्पष्ट कर दिया है मछुआ समाज को अब एससी आरक्षण के कम और ज़्यादा कुछ भी मंज़ूर नहीं और डॉ संजय निषाद और निषाद पार्टी के नेतृत्व में हर संभव लड़ाई के लिए भी तैयार है।
श्री निषाद जी ने कहा कानपुर और बुंदेलखंड के निषाद नेता जो सभी पार्टियों में किराए के मकान में रह रहे हैं, वो मछुआ समाज के आरक्षण के मुद्दे को हल नहीं होने देना चाहते हैं क्योंकि वो डरते हैं निषाद पार्टी और डॉ संजय कहीं मछुआ समाज के आरक्षण का श्रेय ना ले लें। उन्होंने समाज के सभी नेताओं से कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर सभी एकजुट और लामबंद होते हैं और संवैधानिक अधिकार यात्रा के साथ जुड़कर केंद्र व राज्य सरकार से आरक्षण के मुद्दे को हल करवाने की एक साथ कोशिश करते हैं क्योंकि एकता में विजय का रास्ता निकलता हैं किंतु दूसरी पार्टियों में मछुआ समाज के किराएदार नेताओं को ये कभी मंज़ूर नहीं होगा। वो डरते हैं मछुआ समाज को अगर एससी का आरक्षण मिल जाएगा तो वो पढ़ लिख लेगा अपने हक़-अधिकार को समझने लगेगा तो इन किरायेदार नेताओं से विगत 70 साल का हिसाब भी माँगने लगेगा इसलिए ये लोग केंद्र और राज्य सरकार को आरक्षण के मुद्दे पर भ्रमित करते रहते हैं ताकि निषाद पार्टी के दबाव में कहीं आरक्षण का मुद्दा हल नहीं हो जाये। श्री निषाद जी ने कहा की संवैधानिक अधिकार यात्रा अब तब ही रुकेगी जब मछुआ समाज का आरक्षण के मुद्दे पर स्पष्ट रुख़ केंद्र और राज्य की सरकार नहीं कर देती है। श्री निषाद जी ने कहा आरक्षण के मुद्दे के चलते वो अपना सब कुछ न्यौछावर करने को तैयार हैं।
श्री निषाद जी ने कहा कि वो अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं की जिस समाज वो राजनीति कर रहे थे उनकी सेवा करने के लिए उन्हें मत्स्य मंत्री बनाया गया, उत्तरप्रदेश में आज से पूर्व कोई भी मत्स्य मंत्री बनता था वो अपना विभाग छुपाने का काम करते थे कि कहीं लोग उनका मछली मंत्री कहकर मज़ाक़ ना उड़ाये, आज हम गर्व से कहते हैं कि डॉ संजय निषाद मछली मंत्री है निषाद समाज की सेवा के लिए 2022 में उनके मंत्री बनने से पूर्व प्रदेश में केवल प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना जोकि केंद्र सरकार की योजना थी उसको संचालित किया जा रहा था और उसने भी मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने ऐसे नियम बनवा दिये थे कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर योजना का लाभ दिया जा रहा था, किंतु उनके मंत्री बनने के बाद प्रदेश में मा० मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य पालन क्षेत्र हेतु), मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज बोट योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष में 12 मदो में (शिक्षा, चिकित्सा, विवाह, आवास, दैवीय आपदा) में मछुआ समाज के लोगों विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।