लखनऊ: उत्तरी जोन की पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक प्रधान संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के उत्तरी जोन के बीकेटी थाना क्षेत्र में बीती जनवरी को हुई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीसीपी उत्तरी जोन गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि ग्राम सिरसा कमलापुर में एक युवक का शव मिला था, जिसके हाथ-पैर पीछे बंधे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और हत्या के आरोप में आकाश गौतम, कुणाल गुप्ता, उमेश गौतम और राजू नाग को गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड का एक अन्य आरोपी संग्राम रावत पहले से ही बाराबंकी जेल में पॉक्सो एक्ट के तहत बंद है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने 20,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *