बिहारी राष्ट्रपति की पदवी केवल मुझे ही मिली, ये मेरा सौभाग्य

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

प्रदेश ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय किसान उन्नति मेला 2025 का उद्घाटन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बार फिर बिहार के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे अगस्त 2015 में बिहार की धरती पर आने का सौभाग्य मिला. 5 साल तक बिहार की धरती की सेवा के लिए आया था लेकिन पौने दो साल में मुझे दिल्ली बुलाया गया और मैं राष्ट्रपति भवन पहुंच गया. पटना राजभवन से सीधे राष्ट्रपति भवन पहुंचने का श्रेय बिहार की धरती को जाता है.

रामनाथ कोविंद ने कहा कि जिस दिन राष्ट्रपति पद को लेकर मेरे नाम की घोषणा हुई थी, उस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरे पास आए और कहा कि आप पहले ऐसे राज्यपाल हैं, जो सीधे राज्यपाल से राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. इसस पहले जाकिर हुसैन राज्यपाल से उपराष्ट्रपति बने, फिर राष्ट्रपति बने. उन्होंने उस दिन की घटना को याद करते हुए कहा कि मुझे पौने दो साल में जो सम्मान मिला, उसे मैं आज भी याद रखता हूं. सभी यही कहते हैं कि मैं आपको राष्ट्रपति तो मानता हूं लेकिन उसके साथ-साथ मैं आपको बिहारी राष्ट्रपति कहता हूं. ये बिहारी राष्ट्रपति की पदवी सिर्फ मुझे ही मिलने का सौभाग्य मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *