बिहार ट्रेनी दारोगा और उसके पिता को ट्रैक्टर ने कुचला, बेटी के सामने पिता की मौत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

प्रदेश ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

नालंदा में पिता पुत्री को ट्रैक्टर ने कुचल दिया. इस हादसे में ट्रेनी दारोगा के पिता की मौत हो गयी. ट्रेनी दारोगा जख्मी है, जिसका इलाज चल रहा है. घटना राजगीर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश उद्यान के निकट की है. बतायी जा रही है.

घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया कि बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचल दिया. मृतक की पहचान पटना जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र संजयनगर निवासी 57 वर्षीय सुरेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है. पिता के साथ बाइक पर बैठी प्रशिक्षु दारोगा जूही कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है.

हादसे की सूचना मिलने पर राजगीर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जख्मी महिला पुलिस कर्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के संबंध में राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *