सड़क हादसों में महाकुंभ के दस श्रद्धालुओं की मौत, फतेहपुर-सोनभद्र में हुए हादसे;

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

प्रदेश ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

महाकुंभ से लौटने के दौरान फतेहपुर और सोनभद्र में नौ श्रद्धालुओं की मौत सड़क हादसों में हो गई। महाकुंभ जा रही एक महिला की भी दुर्घटना में मौत हो गई। हादसों में 20 श्रद्धालु घायल हैं। सोनभद्र में बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर दो अलग-अलग हादसों में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।

पहली घटना में बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दंपती समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। मृतकों में ठाकुर राम यादव, उनकी पत्नी रुक्मणि, लक्ष्मीबाई, अनिल प्रधान शामिल हैं। सभी बोलेरो सवार महाकुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *