लखनऊ ऑनलाइन पर लगे अतिरिक्त कर खुदरा व्यापारी को मिले राहत व्यापारी सिर्फ जल के उपभोग का पैसा देंगे जल कर नहीं संदीप बंसल

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को दिया गया ज्ञापन

लखनऊ- खुदरा व्यापार को जीवित रखने के लिए ऑनलाइन कंपनियों के माल निकासी पर कर लगाकर खुदरा व्यापार को जीवित रखा जाए तथा बाजारों को सुंदर बनाने के लिए बजट में अलग से प्रावधान किया जाए ताकि सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी हो और करोड़ों व्यापारी अपने परिवार का भरण पोषण भी करता रहे जैसी 10 मांगों के साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का सिस्ट मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से उनके आवास पर मिला
संदीप बंसल ने कहा की बाजार और व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का केंद्र बिंदु है और बाजारों को आधुनिक बनाकर शौचालय की समुचित व्यवस्था करके सौंदर्य करण करके प्रदेश के व्यापार और उद्योग को कई गुना बढ़ाया जा सकता है इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार को विशेष प्रयास करना चाहिए
संदीप बंसल ने कहा की वर्तमान में लखनऊ सहित प्रदेश के तमाम जिलों में जल पर कर लिया जा रहा है जबकि संवैधानिक रूप से जल पर कर नहीं लिया जा सकता जल के उपभोग का शुल्क लिया जा सकता है लाखों रुपए के नोटिस प्रदेश के व्यापारियों को जलकल विभाग तथा नगर निगम द्वारा बांटे जा रहे हैं और उन पर पैसा जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जो उचित नहीं है उन्होंने वित्त मंत्री से इस विषय पर हस्तक्षेप करते हुए इसको ठीक कराया जाने की बात कही । इसके अतिरिक्त भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और वित्तीय वर्ष को धूमधाम से आयोजित किए जाने के लिए भी कहा गया डीजल पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने तथा व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा दिए जाने की मांग भी आने वाले बजट में शामिल हो की गई l
संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सभी विषयों को धैर्य पूर्वक सुना और तत्काल जीएसटी कमिश्नर तथा नगर आयुक्त से बात करके इन विषयों का समाधान निकालने की बातकहीं ।।
उन्होंने कहा कि बजट का अधिकतम कार्य पूर्ण हो चुका है फिर भी प्रयास करेंगे जो संभव हो सकता होगा किया जाएगा

वित्त मंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा नगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निश्चित श्रीवास्तव, महामंत्री शुभम मौर्य प्रमुख रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *